Latest news :

यूक्रेन ने माना भारत को विश्व गुरु

दुनियां में भारत की बढती साख का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रूस और यूक्रेन जैसे दो धुर विरोधी शत्रु देश शांति के लिए भारत पर विश्वास जता रहे हैं| रूस और भारत जहाँ दो मजबूत साझीदार बने हैं| वहीँ यूक्रेन मदद के लिए भारत का साथ मांग रहा है| इस समय भारत दौरे पर आईं यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा ने भारत को विश्व गुरु माना है| इसी आधार पर उन्होंने मदद की गुहार लगाई है| एमिन ने इस सम्बन्ध में विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को मांग पत्र भी सौंपा है|

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी से मानवीय आधार पर सहायता के लिए मदद मांगी है|  भारत के दौरे पर आईं यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा ने राष्ट्रपति की ओर से पात्र दिया है| यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने पत्र में भारत से अतिरिक्त दवाओं और चिकित्सा उपकरणों को भेजे जाने की मदद करने का अनुरोध किया है|  यूक्रेन की विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन यूद्ध के समय उनके देश में पढ़ रहे भारत के मेडिकल छात्रों को राज्य में उनकी योग्यता के लिए परीक्षा देने की अनुमति देगा जोकि भारत के हजारों छात्रों के लिए बड़ी राहत की बात होगी जिनको युद्ध शुरू होने के बाद भारत आना पड़ा था| भारत की ओर से यूक्रेन को मदद का भरोसा दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *