Latest news :

चंद्रयान 3 : योगी ने दी बधाई, चौधरी ने हर्ष जताया

लखनऊ  । चंद्रयान 3 की सफलता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है| उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिए गए दिशा निर्देश को महत्वपूर्ण बताया| उन्होंने देश के वैज्ञानिकों का भी सम्मान किया| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने चन्द्रयान-3 की दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग करके काल के कपाल पर इतिहास लिखने के लिए देश के वैज्ञानिकों तथा देश की जनता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने राजधानी लखनऊ के अटल चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। 

श्री चौधरी ने कहा कि आज का दिन देश के लिए उत्साह, उमंग तथा उपलब्धियों से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई उपलब्धियों को प्राप्त कर रहा है और आत्मनिर्भरता के साथ विश्व में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कर रहा है। चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल साफ्ट लैंडिंग ने भारत को चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बना दिया है। इसरो के वैज्ञानिक लगातार नई उपलब्धियों से भारत को गौरवान्वित कर रहे है। एक बार पुनः प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षे़त्रों में वैज्ञानिक वातावरण निर्माण करके देश को आगे ले जाने के लिए हार्दिक अभिनन्दन करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *