बॉन्ड बियॉन्ड बॉर्डर्स : 66 देशों के दूतावास और 100 से अधिक राजनयिकों का समारोह
- देश की राजधानी में वर्ल्ड कल्चर्स हब फ़ोरम ने आयोजित की “एन इवनिंग विद डिफेंस अटैशे”
नई दिल्ली : वर्ल्ड कल्चर्स हब फ़ोरम ने “बॉन्ड बियॉन्ड बॉर्डर्स – एन इवनिंग विद डिफेंस अटैशे” का आयोजन किया गया| आयोजन दक्षिण अफ्रीका दूतावास की ओर से नई दिल्ली में डीन ऑफ़ डिफेंस अटैशे ब्रिगेडियर जनरल केविन मून्सैमी के सम्मान में किया गय । इस अवसर पर फ़ोरम के संस्थापक सिमरजोत सिंह कोचर ने कहा कि यह मंच औपचारिक कूटनीति से आगे बढ़कर रक्षा और राजनयिक समुदाय के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को मज़बूत करता है। सह-संस्थापक एवं सलाहकार डॉ. ओंकार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत की वैश्विक भूमिका को और सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में लगभग 66 देशों के दूतावासों की सहभागिता रही और 100 से अधिक राजनयिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ब्रिगेडियर जनरल केविन मून्सैमी ने भारत में नव-नियुक्त डिफेंस अटैशे का स्वागत किया तथा विभिन्न देशों में नई नियुक्तियों पर जा रहे डिफेंस अटैशे को विदाई दी। आयोजन में सांस्कृतिक सहभागिता की गई| आकाश हेल्थकेयर प्लेटिनम पार्टनर, केएसपी इंक एसोसिएट पार्टनर, सिल्वन शेफ बैंक्वेट एंड फ़ार्म्स वेन्यू पार्टनर तथा महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इन्फ़ॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी नॉलेज पार्टनर रहे। यह संध्या रक्षा एवं कूटनीतिक समुदाय के लिए संवाद, सौहार्द और आपसी संबंधों को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुई।

