Sunday, September 8, 2024
Homeराजनीतिसत्ता के नौ साल : 80 लोकसभा, 403 विधानसभा, 1918 मण्डल,27,634 शक्तिकेन्द्रों...

सत्ता के नौ साल : 80 लोकसभा, 403 विधानसभा, 1918 मण्डल,27,634 शक्तिकेन्द्रों व 1,74,359 बूथों पर भाजपा का महासम्पर्क

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास  और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य करते हुए 9 वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूर्ण किया है। उन्होने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार के 9 वर्षो का कार्यकाल गरीब-कल्याण और भारत के नवनिर्माण को समर्पित रहा है। आज पूरा विश्व कह रहा है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को स्थापित किया है। आज का भारत अपनी विरासत और संस्कृति को संजोते हुए विकास के नित नए आयामों को छूने वाला भारत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में यह नया भारत करोड़ो भारतीयों के सपनों और आंकाक्षाओं का भारत हैं। उन्होंने पार्टी द्वारा शुरू किये गए महासम्पर्क अभियान के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रखर नेतृत्व में अंत्योदय को समर्पित एवं समग्र विकास को संकल्पित केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देश पर पार्टी का महासम्पर्क अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि पार्टी महा-जनसंपर्क अभियान के तहत गांव स्तर तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस से अवगत कराने का काम करेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि महा-जनसंपर्क अभियान में विभिन्न कार्यक्रम के द्वारा प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गो से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क किया जाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत लोकसभा, विधानसभा, शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

श्री सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों एवं 403 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन पार्टी द्वारा किया जाएगा। उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन के सभी 1918 मण्डलों एवं 27,634 शक्तिकेन्द्रों तथा 1,74,359 बूथों पर महासम्पर्क अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। महा-जनसंपर्क के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मण्डल स्तर तक अभियान समिति बनाई गयी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश की 80 लोकसभा क्षेत्रों को 21 क्लस्टर में रचना की गयी है। प्रत्येक क्लस्टर में केन्द्रीय मंत्री, केन्द्रीय संगठन के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण एवं प्रदेश से वरिष्ठ पदाधिकारियों को दायित्व सौंपकर कार्यक्रमों की रचना की गयी है। महाजनसंपर्क अभियान में केन्द्र एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की भी सहभागिता होगी।

श्री चौधरी ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी कार्यक्रमों में सांसद व विधायकों की सहभागिता रहेगी। प्रदेश की सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मा0 सांसद मा0 विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। केन्द्र व प्रदेश के अतिथि भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर केन्द्र द्वारा निर्धारित क्लस्टर इंचार्ज मा0 मंत्री, मा0 केन्द्रीय नेता एवं सांसद तथा जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा प्रेस वार्ता की जायेगी। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। सभी लोकसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी/उद्योेगपति का व्यापारी सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा। लोकसभा में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों के साथ संवाद किया जायेगा। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 1000 विशिष्ट परिवारों जैसें पदमश्री अवार्डी, खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, चिकित्सक, पूर्व न्यायधीश, शहीद परिवार के सदस्य व अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क किया जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व दायित्व वाले पदाधिकारी, कार्यकर्ता के साथ बैठक करेंगे और केन्द्र सरकार के 09 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सातो मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। जिसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

श्री चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार में गरीब कल्याण के विभिन्न कार्यो से आम जनता को लाभ प्राप्त हुआ है। ऐसे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे जिसमें केन्द्र व प्रदेश सरकार से लाभ पाये लाभार्थिंयों को आमंत्रित किया जायेगा। 21 जून को योग दिवस पर उत्तर प्रदेश के सभी 27,634 शक्ति केन्द्र पर योग दिवस का कार्यक्रम किया जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 21 जून से 30 जून तक प्रत्येक बूथ पर पार्टी के मा0 सांसद, मा0 विधायक, मा0 जनप्रतिनिधि, मा0 मंत्रीगण व कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा और सरकार की उपलब्धियों का पत्रक भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता संपर्क के दौरान संपर्कित व्यक्ति से टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड-कॉल भी करायेगें।

श्री चौधरी ने बताया कि 25 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर 1,74,359 बूथों पर पुष्पार्जन कर पुण्यतिथि मनायी जायेगी। जून माह के अंतिम रविवार को मा0 प्रधानमंत्री जी के मन की बात का कार्यक्रम भी प्रत्येक बूथ पर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि महासम्पर्क अभियान के तहत लोकसभा क्षेत्र स्तर पर 07 कार्यक्रमों का आयोजन विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 04 कार्यक्रमों का आयोजन व बूथ स्तर पर 03 कार्यक्रमों का आयोजन कर केन्द्र व प्रदेश सरकार के उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments