Monday, September 16, 2024
Homeसांस्कृतिककरुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान का सम्मान समारोह

करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान का सम्मान समारोह

लखनऊ : करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह काव्य एवं संगीत संध्या का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम गांधी भवन करणभाई सभागार में आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना से किया गया। सरस्वती वंदना रूपा पाण्डेय सतरूपा ने किया। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र अवस्थी प्रख्यात साहित्यकार तथा मुख्य अतिथि डॉ अशोक शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि की सूची में प्रख्यात साहित्यकार नरेन्द्र भूषण, वरिष्ठ साहित्यकार अजय प्रसून, अखिलेश श्रीवास्तव ( संपादक: सचिवालय दर्पण) , संजय अनंत विलास पुर,डॉ विरेन्द्र सिंह “कुसुमाकर” रहे।

द्वितीय सत्र में अध्यक्ष नन्दलाल जी (पूर्व जिलाधिकारी) मुख्य अतिथि मनोरमा लाल जी एवं वरेण्य अतिथि डॉ अमिता दुबे (उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान)की मुख्य संपादक, कुमार तरल, प्रख्यात साहित्यकार विनोद शंकर शुक्ल जी रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ विरेन्द्र सिंह “कुसुमाकर”ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका आर्यावर्ती सरोज आर्या (संस्थापक एवं अध्यक्ष करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान) रहीं।

मंच पर आसीन सभी अथियों के सम्मान के उपरांत  सात पुस्तकों का विमोचन किया गया। तूलिका रानी की पुस्तक हसरतें, पूजा खत्री की दो पुस्तकें नहीं कोई दूजा ,और संभावनाओं के शहर में, श्री कांत त्रिवेदी की चार पुस्तकें कलम  आज कुछ ऐसा लिख,आर्यश्रेष्ठ, श्री तंत्र दुर्गा सप्तशती, हमने चुप रहकर देख लिया का लोकार्पण हुआ।डॉ  सात महान् विभूतियों का का सम्मान किया गया।

जिनमें स्क्वाड्रन लीडर (डॉ) तूलिका रानी को बहुमुखी प्रतिभा के लिए, स्मृति राज को समाज सेवा के लिए, इन्दु सारस्वत जी को संगीत ( गायन) के लिए , यशवंत यादव “गाजीपुर” को पत्रकारिता के लिए , प्रशांत माहेश्वरी को साहित्य के लिए,डॉ विश्वास वर्मा को गायन के लिए, फैजल नसीम को गायन के लिए सम्मानित किया गया। काव्य पाठ में हरी प्रकाश “हरि”, श्री मती इंद्रासन सिंह “इन्दु”, विरेन्द्र सिंह “कुसुमाकर” प्रयागराज,डॉ गीता पाण्डेय “अपराजिता” रायबरेली, श्री मती राधा शुक्ला प्रयागराज, श्री मानस मुकुल त्रिपाठी प्रयागराज, विपुल मिश्रा, श्री मती इन्दु सारस्वत गायिका, ने अपनी -अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। डॉ दिनेश चन्द्र अवस्थी एवं अमिता दुबे ने अध्यक्षीय उद्बोधन एवं आभार प्रकट किया।अंत में संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष आर्यावर्ती ने विशेष आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments