Monday, September 16, 2024
Homeमत सम्मतबिंदास बोलसूर्य नमस्कार पर धर्म का चश्मा चढ़ाकर राजनीति

सूर्य नमस्कार पर धर्म का चश्मा चढ़ाकर राजनीति

योग और सूर्य नमस्कार यूं तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर इसमें राजनीति शुरू हो जाए तो स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार हो जाता है। ऐसा ही कुछ सूर्य नमस्कार करने के लिए दिये गए सरकारी आदेश के बाद विवाद शुरू हो गया। सूर्य नमस्कार को धर्म से जोड़ते हुए पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुस्लिम बच्चों सूर्य नमस्कार न करने के लिए कहा है।

शिक्षा मंत्रालय ने बीते 16 दिसंबर, 2021 को एक पत्र में यह सूचित किया था कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ ने 01 जनवरी 2022 से 07 फरवरी 2022 तक सूर्य नमस्कार की एक योजना चलाने का निर्णय लिया है।  26 जनवरी 2022 को सूर्य नमस्कार पर संगीतमय प्रदर्शन की भी योजना है।’ बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए सूर्य नमस्कार को जन-जन तक पहुंचाना है और लोगों को इसके फायदे के बारे में बताना है।

उधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने  कहा कि सूर्य नमस्कार को लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का रवैया राजनीति से प्रेरित है। पर्सनल लॉ बोर्ड को राजनीति से बचना चाहिए। सूर्य नमस्कार योग का ही हिस्सा है जिसे आज पूरी दुनिया यहां तक कि मिडिल ईस्ट के तमाम मुस्लिम देशों ने भी इसे मान्यता दे रखी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आरोग्य से जुड़ी योग और इसकी विविध विधाओं को पूरी दुनिया में मान्यता दिलाकर भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है, अब चुनाव नजदीक है पर्सनल लॉ बोर्ड इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है। बोर्ड की हरकत से ऐसा लग रहा है कि वह कांग्रेस को चुनावी लाभ दिलाने के लिए उसका भोंपू बन गया है। 

कहा कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर के शैक्षिक संस्थाओं को 1 जनवरी से 7 फरवरी तक बीच सूर्य नमस्कार से जुड़ी गतिविधि कराने के लिए कहा है। इसमें किसी को कोई बुराई नहीं दिखती है, लेकिन राजनीति का चश्मा चढ़ाकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड गलतबयानी कर रहा है। बोर्ड कांग्रेस के इशारे पर उसे प्राचीन भारतीय ज्ञान पर सवाल खड़ा करने के ही एजेंडे का काम कर रहा है।  उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवाओं के आइकन मुहम्मद शमी और मुहम्मद कैफ को जब इसमें कोई बुराई नहीं दिखती है तो बोर्ड को इस मामले में नहीं पड़ना चाहिए। बोर्ड को इसमें धर्म के नाम का पर्दा हटा देना चहिये। उसे युवाओं को बेहतर-अनुशासित जीवन शैली के लिए योगासन और सूर्य नमस्कार को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाना चाहिए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments