Latest news :

सपा नेता शारदा प्रसाद भाजपा में शामिल, पाठक ने मांगे वोट

लखनऊ : मतदान का सामी करीब आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पूजा अर्चना के साथ पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया गया। दूसरी ओर जिले के पार्टी उम्मदीवारों ने जन संपर्क कर वोट मांगा। लखनऊ कैंट से भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक, सरोजनी नगर से राजेश्वर सिंह, गोपाल जी टंडन समेत अन्य प्रात्याशियों ने जन संपर्क किया।  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व लखनऊ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री शारदा प्रताप शुक्ला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री शुक्ला के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के उन्नाव जिलाध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री सतीश कुमार शुक्ला सहित बडी़ संख्या में समर्थकांे फिर एक बार भाजपा सरकार के संकल्प के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री कौशल किशोर, प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य श्री दयाशंकर सिंह व भाजपा नेता श्री राजेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे। उधर कैंट से प्रत्याशी कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने आलमबाग, चंदरनगर मोती झील समेत अन्य क्षेत्रों में संपार्क कर वोट मांगा। स्थानीय निवासी चेतन विश्वकर्मा समेत अन्य ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *