Latest news :

श्रद्धांजली : पंडित बिरजू महाराज के नृत्य में थी लखनऊ की नजाकत

उम्मीदों का सूरज लेकर आने वाले 2022 ने साल के शुरुआत में  ही दिल तोड़ने वाली खबर दी। कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज  इस दुनिया में नहीं रहे। हार्ट अटैक के चलते 83 वर्षीय बिरजू महराज का देर रात निधन हो गया। बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। उनका जन्म 4 फरवरी, 1938 को लखनऊ में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र नोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

महाराज की पोती ने बताया कि महाराज-जी परिवार और शिष्यों से घिरे हुए थे और वे रात के खाने के बाद ‘अंताक्षरी’ खेल रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनको दिल का दौरा पड़ा। वो किडनी की समस्या से ग्रसित थे। बिरजू महाराज के निधन की जानकारी सामने आते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा- भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ… ॐ शांति। उधर उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक को कत्थक की कला सिखाने वाले पंडित बिरजू महाराज अब इस दुनिया में नहीं रहे, इस खबर से पूरा देश सदमे में है. कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया जरिए कत्थक सम्राट को श्रद्धांजलि दी है। सिंगर अदनान सामी ने पंडित बिरजू महाराज के निधन की खबर आने पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है। पंडित बिरजू महाराज की एक फोटो शेयर करते हुए वह लिखते हैं- ‘महान कथक नर्तक-पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं. हमने प्रदर्शन कला के क्षेत्र में एक अद्वितीय संस्थान खो दिया है. उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है. उनकी आत्मा को शांति मिले।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *