Monday, September 16, 2024
Homeएवार्डलेखक- एक्टर चंद्रभूषण बने रक्षा मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य

लेखक- एक्टर चंद्रभूषण बने रक्षा मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य

लेखक निर्देशक व अभिनेता  चंद्रभूषण सिंह के हिन्दी प्रेम पर अब केंद्र सरकार ने भी मुहर लगा दी है। भारत सरकार,रक्षा मंत्रालय, रक्षा उत्पादन विभाग,की हिंदी सलाहकार समिति में माननीय रक्षा मंत्री द्वारा श्री चंद्रभूषण सिंह को सदस्य नामित किया गया है। समिति के अध्यक्ष स्वयं रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह है। चंद्रभूषण सिंह,लेखक निर्देशक व अभिनेता है। हिंदी साहित्य व सिनेमा में विगत 14 वर्षों से चंद्रभूषण सिंह कार्य कर रहे है। मूलतः उन्नाव उतर प्रदेश से है।

सलाहकार समिति में देश भर से 4 सदस्यों को माननीय रक्षा मंत्री जी ने नामित किया है। समिति का कार्यकाल 3 वर्षों के लिए होता है। जिस में एक नाम उन्नाव से चंद्रभूषण सिंह है। निर्देशक व लेखक के तौर पर आप ने पंडित दीनदयाल जी के एकात्म मानव दर्शन पर नाटक,व भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी पर मेरी यात्रा अटल यात्रा का देश व प्रदेश में मंचन कर चुके है।  रक्षा मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में मनोनयन होने से जिले के साहित्य व कला से जुड़े प्रबुद्ध व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने चंद्रभूषण सिंह के मनोनयन से खुशी जाहिर की है। उतर प्रदेश से भाजपा से राज्यसभा संसद डॉ अशोक बाजपेयी ने भी चंद्रभूषण सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने ने कहा है कि चंद्रभूषण सिंह का मनोनयन उन्नाव की साहित्यिक पहचान को देश के शीर्ष संस्थानो की आवाज़ बनेगा। जिस प्रकार चंद्रभूषण सिंह को नामित किया गया है उस के लिए भाजपा पार्टी नेतृत्व व देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का बहुत बहुत धन्यवाद आभार। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अवधेश कटियार व उनकी पूरी टीम ने चंद्रभूषण सिंह को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments