Latest news :

लक्षद्वीप में भी अब खेती- किसानी

लक्षद्वीप में भी अब खेती- किसानी हो सकेगी| देश के समुद्री इलाके में सब्जी उगाई जा सकेगी| इसके लिए न्यूट्री गार्डन प्रोजेक्ट का शुभारम्भ किया गया है| योजना में 1000 किसानों को सब्जी के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। जानकारी के मुताबिक़ इस परियोजना का शुभारंभ आत्मनिर्भर भारत के विकास उद्देश्य के फलस्वरूप किया गया है जिसमें सब्जी के उत्पादन के अलावा बैकयार्ड पोल्ट्री स्कीम के तहत 600 रुपये से कम आय वाले लक्षद्वीप परिवारों की महिलाओं को स्वदेशी नस्लों की 7000 मुर्गियां वितरित की गईं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लक्षद्वीप में ‘न्यूट्री गार्डन प्रोजेक्ट’ की सराहना की है। ‘ की सराहना की है। श्री मोदी ने कहा कि इस पहल ने दिखाया है कि लक्षद्वीप के लोग नई चीजों को सीखने और अपनाने को लेकर कितने उत्साहित हैं। लक्षद्वीप के राज्यपाल के श्रृंखलाबद्ध ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा .. “सरहनीय प्रयास, उत्तम परिणाम! इस पहल ने दिखाया है कि लक्षद्वीप के लोग नई चीजें सीखते हैं और अपनाने को लेकर कितने उत्साहित रहते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *