Latest news :

भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र में शांति सैनिकों के लिए मेमोरियल वॉल  

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शहीद हुए शांतिरक्षकों के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक स्मारक दीवार स्थापित करने के लिए भारत द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव के मसौदे को स्वीकार कर लिया है।संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा हॉल में ‘मेमोरियल वॉल फॉर फॉलन यूनाइटेड नेशंस पीसकीपर्स’ शीर्षक से मसौदा प्रस्ताव पेश किया। संकल्प लगभग 190 संयुक्त राष्ट्र सदस्य राज्यों द्वारा सह-प्रायोजित था और सर्वसम्मति से अपनाया गया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि “मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि शहीद हुए शांति सैनिकों के सम्मान में एक नई स्मारक दीवार स्थापित करने संबंधी भारत द्वारा लाए गए प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्वीकार कर लिया गया है। इस प्रस्ताव को रिकॉर्ड 190 सह-प्रायोजन प्राप्त हुए। सभी के समर्थन के लिए आभारी हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *