Latest news :

गुजरात के रिजल्ट के बाद जी-20 सम्मेलन से बनेगा माहौल

गुजरात और हिमाचल विधानसभा के साथ ही दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम भाजपा के विजय अभियान को नया शक्ल देंगे! पार्टी के शीर्ष नेतृत्व 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगली रणनीति बनाने में जुट गया है! इसी कवायद में बीजेपी कोर कमेटी की एक अहम बैठक शुरू हो गई है! दो दिवसीय बैठक को संबोधित करने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं!   जी-20 सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. पीएम नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के लिए ये जी-20 शिखर सम्मेलन बेहद खास है. सरकार के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है जिसमें देश अध्यक्षता करने जा रहा है! क्योंकि इस सम्मेलन के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर सरकार को मजबूती मिलेगी और इसे बीजेपी साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भुनाने की पूरी कोशिश करेगी इसी कवायद में प्रधानमंत्री समेत बीजेपी के सभी पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष,सचिव, महासचिव, संगठन मंत्री समेत तमात बीजेपी के वरिष्ठ नेता चिंतन के लिए जुटे हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *