Latest news :

दूसरे चरण का मतदान : बीजेपी की बहार या नया सरताज 

विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए जनता आज मैदान में है। पश्चिम और रूहेलखण्ड के नौ जिलों की 55 सीटों के लिए दो करोड़ वोटर मतदान के महापर्व में आहुति डाली है। चुनावी विशेषज्ञ यहाँ मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका निर्णायक मान रहे हैं। हालांकि 35 फीसद पिछड़े और उसमें भी छह फीसद कुर्मी मतदाता किसी भी राजनीतिक दल का खेल बना या बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर की विधानसभा सीटों के 586 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होने जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों ने इन्हीं समीकरणों को ध्यान में रखकर अपने महारथी मैदान में उतारे हैं। और एक दूसरे पर सियासी हमला बोला है। प्रचार के दौरान बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहाँ मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे। उन्होने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त रखने के लिए बीजेपी सरकार को जरूरी बताया। पीएम मोदी ने सहारनपुर में तीन तलाक का मुद्दा भी उठाया और दावा किया कि उनकी सरकार ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की बुराई से मुक्त कराया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं समेत विभिन्न स्थानों पर जाकर जनसभाएं की और विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी साबित करते रहे तो ऐन मतदान से पहले कांग्रेस महासचिव  प्रियंका गांधी ने बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाकर योगी सरकार को घेरने की कोशिश की। ओबेसी ने यहाँ पर हिजाब को मुद्दा बनाने की कोशिश की। उन्होने कहा कि हिजाब लगाने वाली बेटी भी प्रधानमंत्री बन सकती है। इसका कारण यहाँ मुस्लिम बाहुल्य सीटों को माना जा रहा है।

हालांकि रूहेलखंड खासतौर पर बरेली के क्षेत्र को कुर्मी राजनीति का बड़ा ठिकाना माना जाता है। यूपी में कुर्मी समाज 6 फीसदी है, जो ओबीसी में 35 फीसद के करीब है।  ऐसे में यहाँ की  दर्जन भर विधानसभा सीटों पर कुर्मी समुदाय निर्णायक भूमिका में रहते हैं। फिर चाहें चाहे चेतराम गंगवार हों या भगवत शरण गंगवार या संतोष कुमार गंगवार बरेली, बहेड़ी और नवाबगंज से लेकर पीलीभीत तक कुर्मियों का वर्चस्व है। चेतराम वर्ष 1967 में बरेली की नवाबगंज सीट से जीते थे और नारायण दत्त तिवारी व वीर बहादुर सिंह की सरकार में मंत्री रहे थे। नवाबगंज सीट ऐसी है जहां से 52 वर्षों में किसी कुर्मी के अलावा कोई विधायक ही नहीं चुना गया है। यही वजह है कि नवाबजंग से भाजपा के डा. एमपी आर्य, सपा के भगवत शरण गंगवार, कांग्रेस की ऊषा गंगवार मैदान में हैं। बहेड़ी से राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार और बसपा के आसेराम गंगवार मैदान में हैं। बरेली जिले में बार-बार जीतते रहे कुर्मी नेताओं की अपने समाज के बीच कितनी पकड़ है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस क्षेत्र के कुर्मी नेता लगातार और बार-बार जीतते रहे है, संतोष गंगवार 8 बार सांसद बने हैं तो नवाबगंज से कभी भाजपा के नेता रहे भगवत शरण गंगवार पांच बार विधायक रहे हैं।

इस बार चुनाव में यहाँ से योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना और गुलाब देवी के भाग्य का फैसला होने जा रहा है। दूसरी तरफ रामपुर से आजम खां और स्वार सीट से उनके बेटे अब्दुल्ला के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है। तो बीजेपी छोड़ सपा में जाने वाले धर्म सिंह सैनी और महबूब अली जैसे कद्दावर नेताओं की सीटों पर सबकी नजर है। मतदाता सभी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद करने जा रहा है।

——————————-

नकुड़ में हर बार होती है रिकार्ड वोटिंग

पिछली बार 2017 के विधान सभा चुनाव में नकुड़ में 77.53 प्रतिशत वोट पड़े थे। वहीं 2012 के विधान सभा चुनाव में भी इसी सीट पर 77.18 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2022 के चुनाव के पहले चरण में मतदान का प्रतिशत पिछले चुनाव के मुक़ाबले कम रहा है। पश्चिम और बृज अंचल के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान अपेक्षाकृत कम 42 फीसदी के आसपास हुआ है इसलिए इस दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के चुनाव मशीनरी ने विशेष तैयारी की है।

—————————————–

रिकार्ड 78 उम्मीदवार मैदान में

दूसरे चरण में 78 मुस्लिम उम्मीदवार चार अलग-अलग प्रमुख पार्टियों से चुनाव मैदान में है। सपा गठबंधन के 18, बसपा के 23, कांग्रेस के 21 और ओवैसी की पार्टी के 15 मुस्लिम उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।  बीजेपी की ओर से उसके सहयोगी अपना दल (एस) ने स्वार टांडा सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारा है।

——————————- 

जिले का नाम मुरादाबाद

  • विस क्षेत्र कांठ- 25
  • भाजपा राजेश कुमार सिंह चुन्नू
  • सपा कमाल अख्तर
  • बसपा आफाक अली
  • कांग्रेस इसरार सैफी
  • ——————–
  • विस क्षेत्र ठाकुरद्वारा-26
  • भाजपा अजय प्रताप सिंह
  • सपा नवाब जान
  • बसपा मुजाहिद अली
  • कांग्रेस सलमा आगा
  • ——————–
  • विस क्षेत्र मुरादाबाद ग्रामीण- 27
  • भाजपा केके मिश्रा
  • सपा नासिर कुरैशी
  • बसपा अकील चौधरी
  • कांग्रेस इकराम कुरैशी
  • ———————
  • विस क्षेत्र मुरादाबाद नगर-28
  • भाजपा रितेश गुप्ता
  • सपा हाजी युसूफ अंसारी
  • बसपा इरशाद सैफी
  • कांग्रेस रिजवान कुरैशी
  • ———————-
  • विस क्षेत्र कुंदरकी-29
  • भाजपा कमल कुमार प्रजापति
  • सपा जियाउर्रहमान
  • बसपा मुहम्मद रिजवान
  • कांग्रेस दरख्शां बेगम
  • ———————–
  • विस क्षेत्र बिलारी-30
  • भाजपा परमेश्वर लाल सैनी
  • सपा मुहम्मद फहीम
  • बसपा अनिल चौधरी
  • कांग्रेस कल्पना सिंह

जिले का नाम रामपुर

  • विस क्षेत्र स्वार-34
  • अद हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां
  • सपा मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां
  • बसपा अध्यापक शंकर लाल
  • कांग्रेस रामरक्षपाल सिंह उर्फ राजा ठाकुर
  • ——————-
  • विधानसभा क्षेत्र चमरौव्वा –35
  • भाजपा मोहन कुमार लोधी
  • सपा नसीर अहमद खां
  • बसपा अब्दुल मुस्तफा हुसैन
  • कांग्रेस अली युसूफ अली
  • ——————-
  • विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर –36
  • भाजपा बलदेव सिंह औलख
  • सपा अमरजीत सिंह
  • बसपा रामौतार कश्यप
  • कांग्रेस संजय कपूर
  • ——————
  • विधानसभा क्षेत्र रामपुर- 37
  • भाजपा आकाश सक्सेना
  • सपा मोहम्मद आजम खां
  • बसपा सदाकत हुसैन
  • कांग्रेस नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां
  • ——————–
  • विस क्षेत्र मिलक सुरक्षित-38
  • भाजपा राजबाला सिंह
  • सपा विजय सिंह
  • बसपा सुरेंद्र सिंह सागर
  • कांग्रेस कुमार एकलव्य

जिले का नाम अमरोहा

  • विस क्षेत्र मंडी धनौरा-39
  • भाजपा राजीव तरारा
  • सपा विवेक सिंह
  • बसपा हरपाल सिंह
  • कांग्रेस समरपाल सिंह
  • ——————-
  • विस क्षेत्र नौगावां सादात-40
  • भाजपा देवेंद्र नागपाल
  • सपा समरपाल सिंह
  • बसपा शादाब खान
  • कांग्रेस रेखा रानी
  • ——————
  • विस क्षेत्र अमरोहा –41
  • भाजपा राम सिंह सैनी
  • सपा महबूब अली
  • बसपा नवेद अयाज
  • कांग्रेस सलीम खान
  • —————–
  • विस क्षेत्र हसनपुर –42
  • भाजपा महेंद्र सिंह खड़गवंशी
  • सपा मुखिया गुर्जर
  • बसपा फिरेराम
  • कांग्रेस आसिम साबरी

जिले का नाम सम्भल

  • विस क्षेत्र चन्दौसी संख्या-31
  • भाजपा गुलाब देवी
  • सपा विमलेश कुमारी
  • बसपा रणविजय सिंह
  • कांग्रेस मिथिलेश कुमारी
  • —————–
  • विस क्षेत्र असमोली संख्या –32
  • भाजपा हरेंद्र कुमार
  • सपा पिंकी सिंह
  • बसपा रफतुल्ला
  • कांग्रेस मरगूब आलम
  • ——————
  • विस क्षेत्र सम्भल संख्या-33
  • भाजपा राजेश सिंघल
  • सपा इकबाल महमूद
  • बसपा शकील अहमद
  • कांग्रेस निदा अहमद
  • —————–
  • विस क्षेत्र गुन्नौर संख्या –111
  • भाजपा अजीत कुमार राजू
  • सपा रामखिलाड़ी सिंह
  • बसपा फिरोज
  • कांग्रेस विजय शर्मा

जिले का नाम सहारनपुर

  • बेहट विधानसभा क्षेत्र संख्या 1
  • भाजपा – नरेश सैनी
  • सपा – उमर अली
  • बसपा – रईस मलिक
  • कांग्रेस – पूनम कांबोज
  • —————-
  • नकुड़ विधानसभा क्षेत्र संख्या 2
  • भाजपा – मुकेश चौधरी
  • सपा – धर्म सिंह सैनी
  • बसपा – साहिल खान
  • कांग्रेस – रणधीर सिंह
  • —————–
  • सहारनपुर नगर विस क्षेत्र संख्या 3
  • भाजपा – राजीव गुंबर
  • सपा – संजय गर्ग
  • बसपा – मनीष अरोड़ा
  • कांग्रेस – सुखविंद्र कौर
  • ——————
  • सहारनपुर देहात विस क्षेत्र संख्या 4
  • भाजपा – जगपाल सिंह
  • सपा – आशु मलिक
  • बसपा – अजब सिंह
  • कांग्रेस – संदीप कुमार
  • ————–
  • देवबंद विधानसभा क्षेत्र संख्या 5
  • भाजपा – बृजेश सिंह
  • सपा – कार्तिकेय राणा
  • बसपा – राजेंद्र सिंह
  • कांग्रेस – राहत खलील
  • —————
  • रामपुर मनिहारान विस क्षेत्र संख्या 6
  • भाजपा – देेवेंद्र निम
  • रालोद – विवेककांत
  • बसपा – रविंद्र मोल्हू
  • कांग्रेस – ओमपाल सिंह
  • ——————-
  • गंगोह विधानसभा क्षेत्र संख्या 7
  • भाजपा – किरत सिंह
  • सपा – इंद्रसेन
  • बसपा – नौमान मसूद
  • कांग्रेस – अशोक सैनी

जिले का नाम बिजनौर

  • नजीबाबाद विस क्षेत्र संख्या 17
  • भाजपा – भारतेंद्र सिंह
  • सपा – तसलीम अहमद
  • बसपा – शाहनवाज आलम
  • कांग्रेस – सलीम अंसारी
  • ———
  • नगीना (सु.) विस क्षेत्र संख्या 18
  • भाजपा – डा. यशवंत सिंह
  • सपा – मनोज पारस
  • बसपा – ब्रजपाल सिंह
  • कांग्रेस – हैनरीता सिंह
  • ————–
  • बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 19
  • भाजपा – सुशांत सिंह
  • सपा – कपिल कुमार गुर्जर
  • बसपा – मोहम्मद गाजी
  • कांग्रेस – अहसान अंसारी
  • —————
  • धामपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 20
  • भाजपा – अशोक कुमार राणा
  • सपा – नईम उल हसन
  • बसपा – हाजी कमाल
  • कांग्रेस – हुसैन अहमद
  • —————–
  • नहटौर (सु.) विस क्षेत्र सं. 21
  • भाजपा – ओम कुमार
  • रालोद – मुंशीराम
  • बसपा – प्रिया सिंह
  • कांग्रेस – मीनाक्षी सिंह
  • ————
  • बिजनौर सदर विस क्षेत्र सं. 22
  • भाजपा – सुचि चौधरी
  • रालोद – डा. नीरज चौधरी
  • बसपा – रुचि वीरा
  • कांग्रेस – जांच में पर्चा निरस्त
  • —————
  • चांदपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 23
  • भाजपा – कमलेश सैनी
  • सपा – स्वामी ओमवेश
  • बसपा – शकील हाशमी
  • कांग्रेस – उदय त्यागी
  • ————-
  • नूरपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 24
  • भाजपा – सीपी सिंह
  • सपा – रामअवतार सैनी
  • बसपा – जियाउददीन अंसारी
  • कांग्रेस – बालादेवी सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *