Latest news :

मेरा युवा भारत पोर्टल पर  तीन महीने में 1.45 करोड़ युवा पंजीकृत

मेरा युवा भारत (माय भारत) पोर्टल ने 31 जनवरी 2024 तक 1.45 करोड़ से अधिक पंजीकरणों के साथ महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ऐसा इस पोर्टल के उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के कारण संभव हो सका है जो कुछ ही मिनटों में पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर देता है। यह पोर्टल पहले से ही देश…

Read More

विकसित भारत बजट विकसित भारत की नींव मजबूत करने की गारंटी देता है : प्रधानमंत्री

बजट सिर्फ अंतरिम बजट नहीं बल्कि एक समावेशी और प्रगतिशील बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बजट की सराहना करते हुए इसे ”केवल एक अंतरिम बजट नहीं बल्कि एक समावेशी और प्रगतिशील बजट बताया।” प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, ”यह बजट निरंतरता का विश्वास लिए हुए है।” प्रधानमंत्री ने कहा, ”यह बजट विकसित भारत के…

Read More

श्री राम जन्मभूमि मंदिर का विश्व को संदेश

साध्वी प्रज्ञा भारती 22 जनवरी 2024 आधुनिक भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण तिथि बन गई है| उस दिन अयोध्या धाम में राम जन्म भूमि मंदिर में रामलला विराजमान होने से विश्वभर का ध्यान भारत के गौरवशाली अतीत की ओर चला गया था| पूरा देश राम माय हो गया था| क्योंकि राम भारतीय संस्कृति के…

Read More

अभियान : भाजपा का दीवार लेखन शुरू

लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी का ‘‘दीवार लेखन कार्यक्रम‘‘ का शुभारम्भ हुआ। उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लखनऊ में सहकारिता भवन के निकट मध्य विधानसभा में बूथ नम्बर 240 के अन्तर्गत दीवार पर ‘‘एक बार फिर से मोदी सरकार‘‘ नारा लिखकर दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रदेश…

Read More

साहित्य वीथिका ने बहाई रचनाओं की सुमधुर गंगा

साहित्यिक गतिविधियों के प्रति समर्पित संस्था” साहित्य वीथिका साहित्यिक सामाजिक संस्था” के तत्वावधान में ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया | गोष्ठी की अध्यक्षता व मंच संचालन  संस्था  की अध्यक्ष मंजूषा श्रीवास्तव मृदुल जी द्वारा  किया गया |  गोष्ठी की मुख्य अतिथि श्रीमती नमिता सचान सुंदर जी  एवं आदरणीय रश्मि लहर जी थी  जिनकी उपस्थिति ने गोष्ठी में चार चांद लगा दिए | मां शारदे की आराधना और दीप प्रज्वलन से गोष्ठी का प्रारंभ हुआ  |  अतिथियों के स्वागत के पश्चात मां शारदे की वंदना हमारे अतिथि महोदया आदरणीय नमिता सुंदर जी के मुखारविंद से हुई | इसके बाद प्रबुद्ध  कवयित्रियों की रचनाओं की सुमधुर पावनी गंगा में सभी ने स्नान किया | काव्य गोष्ठी में नीरजा नीरू, पूनम सिंह चौहान, शशि तिवारी, शिल्पी बक्शी,रुबीना हमीद, मनोरमा श्रीवास्तव,गरिमा पंत, अंजली सारश्वत,मीनाक्षी पीयूष,रश्मि लहर, नमिता सुंदर एवं मंजूषा श्रीवास्तव  आदि ने  काव्य पाठ किया |  मुख्य अतिथि नमिता सचान “सुंदर” जी एवं रश्मि लहर जी ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की और  आशीर्वचन दिए |  कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा |  अध्यक्ष मंजूषा श्रीवास्तव मृदुल जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ गोष्ठी का समापन हुआ | 

Read More

पुरबी बयार भोजपुरी साहित्यिक संस्था की काव्य गोष्ठी 

लखनऊ : “पुरबी बयार” भोजपुरी साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित प्रथम काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपने पाठ से लोगों का मन मोह लिया| समारोह की अध्यक्षता नरेन्द्र भूषण ने की| सभी ने भोजपुरी में पाठ कर माहौल में समां बाँध दिया| मुख्य अतिथि आदरणीया मनोरमा लाल जी पुरबी बयार साहित्यिक संस्था के आपन आशीर्वाद देके सब भोजपुरिया भाषी लोगन से कहनी ह की सबलोग आपस में मिलले पर भोजपुरिए में  बोली बतियाई।हिंदी में अगर दस गीत लिखल जाता त भोजपुरी में एक रचना जरूर लिखी सभे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 सुभाष चंद रसिया जी  सभे उपस्थित भोजपुरी साहित्यकार लोगन के स्वागत आ अतिथि लोगन के माल्यार्पण कइके स्वागत कइनी ह। संस्था के सांस्कृतिक अध्यक्ष आर्यावर्ती सरोज “आर्या” अउरी कोषाध्यक्ष शीला वर्मा मीरा रहली। “बरगद पीपल नीम के,कितना मीठा छाँव। याद बहुत आवे हमे,आपन प्यारा गाँव।।” डॉ0 सुभाष चंद रसिया कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री नरेन्द्र भूषण जी ने अपने विचार ब्यक्त करते हुए “भोजपुरी को मिठास से पूर्ण भाव रस अभिब्यक्ति का साधन बताया।इन्होंने कहा कि सभी लोग अन्य के साथ भोजपुरी में भी रचना करते रहिए।नियमित कार्यक्रम करते रहें।पुरबी बयार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नव वर्ष की भी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में निम्न कवियों के  काव्यपाठ किया। महेश चंद गुप्ता जी के संयोजन में आयोजित भइल काव्य समारोह में आर्यावर्ती सरोज जी,लोकेश त्रिपाठी,संध्या त्रिपाठी, श्यामल मजुमदार, प्रतिभा सिंह,डॉ0 विभा प्रकाश,प्रशांत त्रिपाठी, अलका अस्थाना,रमाशंकर सिंह,शीला वर्मा मीरा,कृष्णानन्द राय, रमेश चंद गुप्त,राजेश सिंह श्रेयस,अगम दयाल जी ने अपनी अपनी रचना के पाठ कइले। अंत  में संस्था की सांस्कृतिक सचिव आर्यावर्ती सरोज “आर्या ” ने आभार ज्ञापन किया। और साथ ही अगली गोष्ठी तक के लिए कार्यक्रम स्थगित किया गया। 

Read More

सिनेप्रेमी युवाओं का ढंग हमेशा ही विपरीत रहा है

लेखक : दिलीप कुमार आजकल एनिमल फ़िल्म चर्चा का विषय बनी हुई है. बनना भी चाहिए, क्योंकि हिन्दी सिनेमा की दूसरी सबसे कामयाब फ़िल्म बन गई है. मैं रणबीर का बहुत बड़ा प्रसंशक हूं, फिर भी एनिमल फ़िल्म मैं झेल नहीं पाया, और फ़िल्म आधी छोड़कर ही चला आया. मुझे तो विचित्र नहीं लगा, और भारी मन से इस बात को स्वीकार करता हूँ, क्योंकि मैं फ़िल्म देखने से पहले कहानी, निर्देशक, ऐक्टर सबकुछ समझने के बाद अपने तीन घण्टे खर्च करता हूँ…. मैं जानता हूं एक फिल्म बनने में कई परिवारों के लोगों की मेहनत शामिल होती है, इसलिए फिल्म न देखने का आव्हान मैं कभी नहीं कर पाता, अतः लिख देता हूं फिल्म मुझे पसंद नहीं आई, हालांकि मेरी पसंद सार्वभौमिक सत्य नहीं है, हो सकता है आपको पसंद आए. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, हर कोई अपने विचार रख सकता है. हमारे विचार ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंचते, लेकिन जावेद अख्तर साहब जैसे नामचीन हस्तियों का बोलना मतलब पूरे समाज़ में उनका भाषण असर करता है. जावेद अख्तर साहब ने कहा – “एनिमल फिल्म में नायक – नायिका को मारता है, और कहता है मेरे जूते चाटो’ ग़र ऐसी फ़िल्में ब्लॉकबस्टर हो रहीं हैं तो यह समाज के लिए बहुत ख़तरनाक बात है”. यह सुनकर एनिमल फिल्म के रायटर संदीप रेड्डी वांगा ने जावेद अख्तर साहब की रायटिंग स्किल पर ही सवाल उठा दिया, जो न काबिले बरदाश्त है. आप अपनी बात रख सकते थे, कोई प्रश्न कर सकते थे, जावेद अख्तर साहब सम्मानित इंसान हैं, वो खुद बड़ी विनम्रता पूर्वक जवाब देते, मुझे संदीप का जवाब अभद्र लगा हमें अपने से बड़ों के प्रति ऐसे कटुता के शब्द नहीं बोलने चाहिए. मैं जावेद अख्तर साहब से पूर्णतः सहमत हूँ, ऐसी फ़िल्में समाज के लिए हानिकारक हैं, लेकिन मेरा एक छोटा सवाल यह भी है ‘जैसा कि मैंने पहले बोला कि मेरी पसंद सार्वभौमिक सत्य नहीं है, और न ही जावेद अख्तर साहब की फ़िर भी वो कौन से लोग हैं जिन्होंने एनिमल फिल्म को’ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर’ बना दिया? सवाल तो करना पड़ेगा. मैं जवाब देना चाहता हूं, वो इसलिए कि’ सिनेप्रेमी युवाओं का ढंग हमेशा ही विपरीत रहा है’. जी हां यह बात मैं बड़ी जिम्मेदारी से कह रहा हूं. जब हिन्दी सिनेमा में अमर प्रेम, आराधना, गोलमाल, चुपके – चुपके जैसी शुद्ध पारिवारिक फ़िल्में बन रहीं थीं, दूसरी ओर पार, बाज़ार, चश्मे बद्दूर, अर्धसत्य, सद्गति,…

Read More

राममय राष्ट्र: २२ तक स्वच्छता अभियान

लखनऊ । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाह्न पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी जिलों में पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में मंदिरों और मठों पर श्रमदान कर वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान कर रहे है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री त्रयंबक त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार 15 जनवरी को प्रदेश सरकार के मंत्री श्री दयाशंकर सिंह बलिया, श्री कपिलदेव अग्रवाल बिजनौर, श्री अरूण कुमार सक्सेना बरेली, श्री संदीप सिंह कासगंज, श्री असीम अरूण कन्नौज, श्री जसवन्त सैनी व श्री ब्रजेश सिंह सहारनपुर, श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘ वाराणसी, श्रीमती रजनी तिवारी हरदोई, श्री मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी‘ ललितपुर, श्री सतीश शर्मा बाराबंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज सिंह अयोध्या, श्री सलिल विश्नोई लखनऊ, श्री संतोष सिंह आगरा, श्रीमती कान्ताकर्दम हापुड़, श्री दिनेश कुमार शर्मा हाथरस, श्रीमती नीलम सोनकर बलिया, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला अमेठी, श्री संजय राय लखनऊ, श्रीमती प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी मुरादाबाद, श्री शिव भूषण सिंह बहराइच, श्री अभिजात मिश्रा मीरजापुर, श्री शंकर लोधी लखनऊ जिला, श्री डीपी भारती हाथरस, श्रीमती पूनम बजाज हाथरस, श्री सुरेश पासी अमेठी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह गोरखपुर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गोण्ड लखनऊ, एमएलसी श्री श्रीचन्द्र शर्मा गौतमबुद्धनगर में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित रहेंगे।

Read More

आगमन का 11 वां स्थापना दिवस : निशांत ने संभाली पवन जी जैन की साहित्यिक विरासत

साहित्यिक संस्था ‘आगमन’ का 11 वाँ स्थापना दिवस बुद्ध रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया|  संस्था के जनक स्वर्गीय पवन जैन के निधन के बाद पहली बार हो रहे समारोह में पिता की साहित्यिक विरासत पुत्र ने संभाली| कार्यक्रम में देश-विदेश में बसे, आगमन मंच के 170 आजीवन सदस्यों की काव्य-रचनाओं के साझा-संकलन ‘अनन्या’ का विमोचन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत पी जैन कार्यक्रम कि सफलता का श्रेय अपनी टीम को दिया|  साहित्यिक संस्था के देश में ही नहीं, विदेश में भी बहुत से आजीवन सदस्य हैं। हर वर्ष आगमन सितम्बर में स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मानती है मगर इस वर्ष जून के माह में आगमन  के संस्थापक पवन जैन कालकावलित हो गए जिसके कारण सितम्बर के स्थापना दिवस को स्थगित कर दिया गया था। 24 दिसंबर 2023 को लखनऊ के बुद्ध रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम, गोमती नगर में,…

Read More

पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने वीर बाल बालकों को किया नमन

 – गुरु गोविन्द सिंह जी के चार साहिबज़ादों और माता गुजरी जी को नमन किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने वीर बाल दिवस के अवसर पर आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित गुरुद्वारा श्री बड़ी संगत साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे को गुरु नानक देव जी व गुरु तेग बहादुर जी की संगत का आशीष प्राप्त है। X पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ के दिन यहाँ सत्संग सुनना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों द्वारा छोटी उम्र में ही धर्म और सत्य की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। X प्लेटफॉर्म पर एक अन्य पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविन्द सिंह जी के चार साहिबज़ादों और माता गुजरी जी को नमन किया। श्री अमित शाह ने कहा कि चार साहिबज़ादों और माता गुजरी ने मुग़लों के निर्दयी शासन का साहस के साथ सामना किया और धर्म परिवर्तन से इंकार करते हुए शहादत को चुना। उन्होंने कहा कि उनका अतुलनीय साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने चार साहिबज़ादों के शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर उनके त्याग की कहानी को देश और दुनिया के हर कोने में पहुंचाया है।

Read More